शिप्रा में रविवार को श्रीमद भागवत कथा ज्ञान गंगा महोत्सव एवं 251 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सामूहिक विवाह समाज में सादगी और सहयोग की भावना को मज़बूत करते हैं और अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाते हैं। आयोजन में विस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन प्रमुख दिलीप अग्रवाल द्वारा अब तक 750 से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह करवाए जाने की सराहना भी सीएम ने की।


