शिमला कार्निवल में CM ने डाली नाटी:सांस्कृतिक परेड को दिखाई हरी झंडी; देशभर से आने वाले टूरिस्ट का 10 दिन भरपूर मनोरंजन

शिमला में आज से विंटर कार्निवल शुरू हो गया है। शिमला के मॉल रोड पर विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में नाटी डाली। इस दौरान देशभर से शिमला पहुंचे टूरिस्ट ने इसका आनंद उठाया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने भी मॉल रोड पर नाटी डाली। इससे पहले उन्होंने सांस्कृतिक परेड को हरी झंडी दिखाई। रिज पर अगले 10 दिन तक रौनक रहेगी। विंटर कार्निवल के लिए शिमला को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मगर आज दोपहर बाद बीच-बीच में हो रही बारिश ने इसमें खलल डाल दिया। बॉलीवुड सिंगर शबाब साबरी अपनी आवाज का जादू बिखरेंगे विंटर कार्निवल में 10 दिन तक बॉलीवुड, पंजाबी और लोकल गायक रिज पर देशभर से यहां पहुंचने वाले टूरिस्ट का मनोरंजन करेंगे। कार्निवल की पहली स्टार नाइट आज होगी। इसमें लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। आज बॉलीवुड गायक शबाब साबरी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। दूसरी बार विंटर कार्निवल का आयोजन शिमला में टूरिज्म को बढ़ावा और क्रिसमस और न्यू ईयर पर शिमला आने वाले टूरिस्टों के मनोरंजन के मकसद से नगर निगम शिमला ने बीते साल से विंटर कार्निवल की शुरुआत की है। दूसरी बार इसका आयोजन हो रहा है। विंटर कार्निवल से एक दिन पहले शिमला में बर्फबारी से आयोजन में जरूर बाधा आई है। मगर यह प्रदेश वासियों सहित पर्यटकों के लिए सौगात से कम नहीं है। इससे टूरिस्ट की भीड़ और ज्यादा उमड़ने लगी है। लिहाजा शिमला पहुंचने वाले पर्यटक बर्फ के विंटर कार्निनल का आनंद उठा रहे हैं। लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे विंटर कार्निवल के दौरान पर्यटक के विभिन्न लजीज व्यंजनों का भी का लुत्फ उठा रहे हैं। रिज पर इसके लिए स्टॉल लगाए गए है। नगर निगम ने रिज, मॉलरोड और रानी झांसी पार्क में 100 से ज्यादा स्टॉल लगवाए है। इनमें हिमाचल के पारंपरिक और दूसरे व्यंजन परोसे जा रहे हैं। विंटर कार्निवल में ये आकर्षण के केंद्र 10 दिनों तक चलने वाले इस विंटर कार्निवल में पंजाबी गायक सतिंदर सरताज, शबाब साबरी, कुलदीप शर्मा, राजीव शर्मा समेत 20 से ज्यादा मशहूर गायक प्रस्तुति देंगे। पुलिस, होमगार्ड और सेना के बैंड भी कार्निवल में प्रस्तुतियां देते नजर आएंगे। इसके अलावा मिस कार्निवल, वॉयस ऑफ शिमला, प्रिंस और प्रिंसेस जूनियर, स्ट्रांगेस्ट यूथ ऑफ शिमला, साइकिलिंग, क्राफ्ट मेला, लिट-फेस्ट जैसे कार्यक्रम भी विंटर कार्निवल का मुख्य आकर्षण रहने वाले हैं। यहां देखे विंटर कार्निवल से जुड़े PHOTOS…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *