शिमला के रामपुर में RSS शताब्दी समारोह:स्वयंसेवकों ने किया अनुशासित पथ संचलन, अनुशासन को बढ़ावा देना उद्देश्य

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। विजय दशमी के अवसर पर संघ के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने चाटी से रामपुर तक एक अनुशासित पथ संचलन किया। राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देना उद्देश्य इस अवसर पर जिला कार्यवाह रविकांत ने बताया कि इस पथ संचलन का मुख्य उद्देश्य समाज में अनुशासन, सेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देना था। स्वयंसेवक पारंपरिक गणवेश में विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए आमजन को संघ के मूल विचारों से अवगत करा रहे थे। समारोह संघ के वैचारिक योगदान रविकांत ने आगे बताया कि यह समारोह संघ के वैचारिक योगदान, सेवा कार्यों और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका को दर्शाता है। शताब्दी वर्ष के तहत पूरे वर्ष जिले भर में विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग संघ की गतिविधियों से जुड़ सकें। कार्यक्रम का समापन रामपुर स्थित सत्यनारायण मंदिर में हुआ, जहां सभी स्वयंसेवकों ने सामूहिक प्रार्थना की और विचारों का आदान-प्रदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *