शिमला-ताबो में सीजन की सबसे ठंडी रात:24 शहरों में 10 डिग्री से नीचे गिरा तापमान; 5 और 7 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी के आसार

हिमाचल की राजधानी शिमला के रात के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क चुका है। लाहौल स्पीति के ताबो का न्यूनतम तापमान भी माइनस -8 डिग्री तक गिर गया है। शिमला और ताबो में इस सीजन की बीती रात सबसे ठंडी रिकॉर्ड की गई। वहीं कुकुमसैरी का न्यूनतम भी माइनस -2.7 डिग्री, कल्पा का 0 डिग्री, नारकंडा का 2.4, रिकांगपियो का 2.2 डिग्री, नारकंडा 2.4, मनाली 2.7, सोलन का तापमान भी 2.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। प्रदेश में 16 शहर ऐसे है जहां तापमान 5 डिग्री या इससे नीचे लुढ़क चुका है। इससे सुबह-शाम और रात के वक्त कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है और शीतलहर जैसे हालात बने हुए है। शिमला से ठंडे हुए मैदानी इलाके दिलचस्प यह कि शिमला में रात के तापमान में गिरावट के बावजूद प्रदेश के कई मैदानी इलाकों का तापमान शिमला से भी कम है। मंडी के सुंदरनगर का पारा सुंदरनगर 3.7 डिग्री, भुंतर का 3.0, पालमपुर का 4.0, सोलन 2.4, मनाली 2.7, हमीरपुर 4.0, बरठी 4.5 और कुल्लू के बजौरा का रात का तापमान 3.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 5 व 7 दिसंबर को मौसम बदलने के संकेत मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 5 और 7 दिसंबर को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इससे अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्का हिमपात और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। रोहतांग, कुंजुम, मनाली के ऊपर वाले क्षेत्रों, खदराला, चोपाल और किन्नौर में बर्फबारी के आसार हैं। बारिश-बर्फबारी से तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। पांच जिलों में सुबह के वक्त छाया कोहरा मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज कई मैदानी इलाकों में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहा। खासकर मंडी की बल्ह घाटी व सुंदरनगर, हमीरपुर के सुजानपुर, बिलासपुर के भाखड़ा बांध के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे तक कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई। बिलासपुर में विजिबिलिटी 50 मीटर, सुंदरनगर में 70 मीटर तक गिर गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *