शिमला पुलिस ने 5 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार किए:ठियोग और जुब्बल-कोटखाई के रहने वाले, पुलिस रिमांड को आज कोर्ट में पेश किए जाएंगे

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 चिट्टा तस्करी को गिरफ्तार किया है। ठियोग पुलिस स्टेशन के एडिशनल एसआई सुनील कुमार की अगुवाई में यह कार्रवाई की। यह तस्कर काफी समय से पुलिस के रडार पर थे। पुलिस ने कार्तिक वर्मा (25) निवासी आयुष भवन नांगल देवी ठियोग, राहुल शर्मा (25) निवासी गांव ठूंड जनेरघाट, संदीप (32) निवासी गांव शपदा चंबी, अंकुश टांटा (35 वर्ष) निवासी गांव मिहाना जुब्बल और पपिल भूषण निवासी गांव निहारी कोटखाई शामिल हैं। बता दें कि ठियोग पुलिस ने बीते 9 जनवरी को ठियोग के रहीघाट बाईपास के पास 76 ग्राम चिट्टे के साथ हर्ष सैनी नाम के एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने इन तस्करों की गिरफ्तारी को जाल बिछाया और बीती शाम को गिरफ्तार किया। ये तीन तस्कर 9 जनवरी को किए थे गिरफ्तार इस मामले में गांधी कॉलोनी रुड़की हरिद्वार के हर्ष सैनी से बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया था। हर्ष सैनी के साथ हर्ष वर्मा निवासी सहारनपुर और सनी निवासी अबोहर फाजिल्का को भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की के तहत एफआईआर नंबर दर्ज की है। मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस को इस गिरोह में कई अन्य लोगों के जुड़े होने का भी अंदेशा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *