शिमला में आवारा कुत्तों के लिए हट्स बनाने की मांग:नागरिक सभा का डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन, निगम के खिलाफ नारेबाजी

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आवारा कुत्तों और बंदरों के काटने पर मुआवजे तथा सार्वजनिक स्थलों पर इन्हें खाना खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी है। शिमला नागरिक सभा ने बुधवार को डीसी कार्यालय के बाहर समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम शिमला के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। FIR दर्ज करने की मांग उठाई प्रदर्शनकारियों ने आवारा कुत्तों और बंदरों के काटने पर 1 लाख रुपए मुआवजे, शहर में आवारा कुत्तों के लिए डॉग हट बनाने और खुले में खाना खिलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई।शिमला नागरिक सभा के सचिव जगमोहन ठाकुर ने कहा कि शहर में बंदरों और कुत्तों की समस्या लगातार बनी हुई है। हट्स बनाने की आवश्यकता पर जोर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए कुत्तों के लिए हट्स बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। ठाकुर ने यह भी कहा कि यदि कोई धार्मिक आस्था के तहत इन्हें खाना खिलाना चाहता है, तो उसके लिए एक निर्धारित स्थान होना चाहिए, और खुले में खाना खिलाने वालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन जगमोहन ठाकुर ने आरोप लगाया कि नगर निगम के प्रयास अपर्याप्त हैं और सार्वजनिक स्थानों पर इन जानवरों की संख्या कम की जानी चाहिए। इन सभी मांगों को लेकर नगर निगम कमिश्नर को एक ज्ञापन सौंपा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *