शिमला में एक किलो चरस समेत युवक गिरफ्तार:ज्यूरी-सराहन रोड पर पुलिस की चेकिंग; संदिग्ध गतिविधि देख रोका

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर के झाकड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ज्यूरी-सराहन सड़क पर चेकिंग के दौरान एक युवक को 1 किलो 54 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। तलाशी में कब्जे से चरस बरामद जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम पुलिस टीम ज्यूरी से सराहन लिंक रोड पर क्यार के समीप नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 1 किलो 54 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामद नशीले पदार्थ की मात्रा अधिक होने के कारण पुलिस ने तुरंत युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान सागर के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ जारी पुलिस ने मौके पर ही चरस जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अब आरोपी सागर से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि चरस कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के कारोबार के खिलाफ उनका अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *