शिमला में ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त:एक ही गांव के दो लोगों की मौत; मौके पर तोड़ा दम, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में चौपाल में शुक्रवार देर शाम एक कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा चौपाल-झीना सड़क मार्ग पर चंबी के पास पेश आया। दोनों व्यक्ति आल्टो कार नंबर HP08A-4595 में सवार थे। चंबी के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें एक ही गांव के दो लोगों की मौत हो गई। बदलावग गांव के रहने वाले दोनों मृतक मृतक की पहचान रामकृष्ण शर्मा (पुत्र केवल राम) और सुरजीत सिंह कलसाईक (पुत्र चसा राम) के रूप में हुई है। दोनों चौपाल के बदलावग (चिऊना) गांव के रहने वाले थे। रामकृष्ण शर्मा चंबी में किराना दुकान चलाते थे। शाम को गांव जाते वक्त हादसा सूचना के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब दोनों चंबी से बदलावग की ओर जा रहे थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। फ़िलहाल सड़क दुर्घटना के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने गाड़ी गिरने की आवाजें सुनी और घटना की सूचना पुलिस को दी है। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रात 9 बजे तक दोनों शवों को खाई से सड़क पर पहुंचाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *