शिमला में घर में घुसा तेंदुआ, VIDEO:दूसरी मंजिल तक पहुंचा; शिकार नहीं मिलने पर वापस लौटा, दहशत में स्थानीय लोग

हिमाचल की राजधानी शिमला के नवबहार में एक तेंदुआ रिहायशी मकान के भीतर घुस गया। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल है। अब इसका CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि तेंदुए सीढ़ियों से पहले ऊपर चढ़ता है और दूसरी मंजिल तक पहुंच जाता है। इस दौरान वह आराम से चलता है। कोई हड़बड़ाहट नजर नहीं आ रही। शिकार नहीं मिलने पर वह आराम से नीचे उतरता है। यह घर नंदिनी पठानिया का बताया जा रहा है। जिस वक्त तेंदुआ आता है, उस दौरान परिवार के सभी लोग घर के भीतर मौजूद थे। यह घटना बुधवार रात 11 बजकर 23 मिनट की है। अच्छी बात यह रही कि तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। देर रात तक घरों को लौटने वाले कामकाजी लोगों में भय तेंदुए की रिहायशी इलाके में दस्तक से लोग डरे व सहमे हुए है, क्योंकि कुछ कामकाजी लोग देर रात तक अपने घरों को लौटते है। शिमला का नवबहार क्षेत्र चारों तरफ से जंगल से घिरा हुआ है। यहां पहले भी सड़क व रास्तों में तेंदुआ देखा जाता रहा है। मगर यहां घर के भीतर तेंदुए के घुसने की पहली घटना है। तेंदुए की आवाजाही रोकने को वन विभाग कदम उठाए स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और तेंदुओं की आवाजाही रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही, लोगों को भी सतर्क रहने और रात के समय घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है। घटना ने एक बार फिर शिमला शहर में मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीरता को उजागर कर दिया है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *