हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के तकलेच में स्थित मांदली गांव में शुक्रवार देर रात एक भीषण अग्निकांड में रोशन लाल का दो मंजिला मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना रात करीब 1 बजे की है, जब रोशन लाल का बेटा और उनकी मां निचली मंजिल की रसोई में सो रहे थे। पड़ोसी ने सोते परिवार को जगाया सौभाग्य से पड़ोसी संतोष को आग की आवाज सुनाई दी और उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए रोशन लाल के परिवार को जगाया। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों को भी सूचित किया गया। बाजा गांव से सुरेश, प्रदीप, महेंद्र, सुरेन्द्र और संतोष समेत 6 नेपाली मजदूरों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ी त्रासदी टल गई, अन्यथा आग पड़ोस के अन्य मकानों तक फैल सकती थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम शनिवार सुबह रोशन ने पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी। एसडीएम निशांत तोमर के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को तत्काल राहत प्रदान करने के साथ-साथ नुकसान का आकलन करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


