शिमला में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:बैंक खातों की ट्रांजैक्शन से पता चला, किन्नौर और करसोग के रहने वाले

शिमला में पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई देर रात रामपुर पुलिस ने की है। पुलिस ने नशा तस्कर सोनू गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में किन्नौर का निखिल नेगी और करसोग का जगत राम शामिल हैं। पुलिस ने बैंक खातों की जांच और अन्य सबूतों के आधार पर इन्हें गिरफ्तार किया। डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 36 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इनमें मंडी, शिमला, कुल्लू और पंजाब के लोग शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 3 महिलाएं और 2 पंजाब निवासी हैं। इससे पहले 3 मार्च को पुलिस की डिटेक्शन टीम ने सोहनलाल और उसकी पत्नी गीता श्रेष्ट से 26.68 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। पुलिस ने आरोपी लाकपा दोरजे का रिमांड भी हासिल कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *