शिमला में नाबालिग से रेप:पीड़िता बोली- 2 महीने तक बंधक बनाया, आरोपी ने मां से भी की मारपीट

शिमला के कुमारसैन में एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। 17 वर्षीय पीड़िता ने 28 वर्षीय युवक पर किडनैप कर और यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपी उसे 15 दिसंबर 2024 को टैक्सी में बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसने 24 फरवरी तक करीब दो महीने तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान आरोपी ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। 24 फरवरी की सुबह पीड़िता किसी तरह आरोपी के घर से भागने में सफल रही। वह बस से अपने घर पहुंची। इसके बाद आरोपी अपने परिवार के साथ पीड़िता के घर पहुंचा। वहां उसने पीड़िता और उसकी मां के साथ मारपीट की। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता 2022 से आरोपी को जानती थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 64, 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *