शिमला में लकड़ी के मकान में लगी आग:तीन भाइयों का पुश्तैनी घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

हिमाचल के शिमला जिले के नावर टिक्कर के टीलूधार में नैंटा परिवार का दो मंजिला पुश्तेनी घर जलकर पूरी तरह राख हो गया है। इसमें करीब 6 कमरों के अलावा रसोई और टॉयलेट जलकर राख हो गए। गनीमत यह रही घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। जिसके कारण इस अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सूचना के अनुसार घटना रविवार देर रात की है। जब टीलूधार में नैंटा परिवार के पुश्तैनी घर मे अचानक आग लग गई। मकान पुराने किस्म का लकड़ी से बना हुआ था, जिसके कारण चंद मिनटों में आग पूरे घर मे फैल गई और मकान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किया आग बुझाने का प्रयास मकान में आग की लपटें देख परिजनों और ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी और ग्रामीण स्वयं आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग पर काबू पाने से पहले ही घर पूरी तरह जलकर राख हो गया है। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन मकान मालिका का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। 3 भाइयों का था मकान सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारी संजू ने बताया कि सूंदर नैंटा, सुरजन नैंटा और बलवन नैंटा तीनों भाइयों का पुश्तैनी मकान था। लेकिन वर्तमान समय मे मकान में कोई नहीं रह रहा था। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान है। स्थानीय प्रशासन के द्वारा नुकसान के आकलन करने बाद ही नुकसान की सही जानकारी दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *