शिमला में वाहन ने युवक को कुचला:दोस्त के साथ क्रिकेट मैच देखने जा रहा था, इलाज दौरान तोड़ा दम

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। निरमंड विकास खंड के थाना ब्रो क्षेत्र के सांवरी ढांक में यह हादसा उस समय हुआ, जब दो युवक क्रिकेट मैच देखने जा रहे थे। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। रमेश को 12 फीट तक घसीटता ले गया वाहन जानकारी के अनुसार शिकायत में सुरजीत ठाकुर ने बताया कि वह और उनका दोस्त रमेश नेगी (जो शिमला जिले के ननखड़ी तहसील के घडोली गांव का रहने वाला था) दोपहर करीब डेढ़ बजे थाचवा से चाटी की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने रमेश को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन रमेश को लगभग 10-12 फीट तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। खनेरी अस्पताल रेफर घायल रमेश को तुरंत महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर ले जाया गया, जहां से उसे खनेरी अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डीएसपी आनी चंद्र शेखर कायथ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *