शिमला में सिगरेट न देने पर युवक से मारपीट:परिवार के साथ शादी समारोह से लौट रहा था, 4 लोगों ने रोका रास्ता

हिमाचल प्रदेश के शिमला के जुब्बल में एक युवक के साथ सिगरेट न देने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित राजेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रास्ता रोक मांगी सिगरेट जानकारी के अनुसार राजेश ने बताया कि 5 मार्च को वह अपनी मां रोशनी देवी और बहन सोनिका के साथ बंटारी गांव में एक शादी समारोह में गया था। दोपहर करीब 1:30 बजे वे घर वापस लौट रहे थे। बंटारी के पास आर्यन नाम के एक व्यक्ति ने उनका रास्ता रोक लिया। आर्यन ने राजेश से सिगरेट मांगी। मना करने पर की मारपीट राजेश ने बताया कि वह धूम्रपान नहीं करता है। इस पर आर्यन और उसके तीन साथियों ने राजेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में राजेश के चेहरे, पैरों और हाथों में चोटें आई हैं। उधर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करने छानबीन शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *