शिमला में 2 मंजिला मकान जलकर राख:मालिक ने दूसरी मंजिल से कूदकर बचाई जान; 10 लाख से ज्यादा का नुकसान

शिमला जिला में रामपुर की नरैण पंचायत के करशोली गांव में गुरुवार रात एक मकान में आग भड़क गई। इससे दो मंजिला मकान जलकर राख हो गय। आग की यह घटना रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सूचना के अनुसार, आग लगने के वक्त मकान मालिक विजय सिंह घर पर अकेले थे और सो रहे थे। खिड़की से आग की लपटें देखते ही उन्होंने भागकर दूसरी मंजिल से छलांग लगाई, क्योंकि घर से बाहर आने के रास्ते में आग पूरी तरह फैल चुकी थी। आग पर काबू नहीं पाया जा सका इससे उन्हें चोटें जरूर आई। मगर जान बच गई। बताया जा रहा है कि घर के दूसरे सदस्य रिश्तेदारी में गए हुए थे। इससे बड़ा जानी नुकसान भी हो सकता था। आसपास के लोगों को जब पता चला तो लोगों ने इसे बुझाने की कोशिश की। मगर लड़की के मकान में आग तेजी से फैली और इस पर काबू नहीं पाया जा सका। 10 लाख से ज्यादा के नुकसान का अनुमान इससे मकान में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया है। इस घटना में 10 लाख रुपए से ज्यादा के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि अभी नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पंचायत उपप्रधान अविनाश कायथ ने घटना की सूचना तकलेच पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *