शिमला में 2 समुदाय के लोगों में तनाव:मस्जिद का डंगा ढहने से विवाद; पड़ोसी के मकान में गिरा मलबा, महिला को धक्का देने के आरोप

हिमाचल की राजधानी शिमला के उपनगर कसुम्पटी में बुधवार रात दो समुदाय के लोगों के बीच विवाद हो गया। माहौल खराब होने के रात 9.30 बजे पुलिस मौके पर बुलानी पड़ी। तब जाकर पुलिस ने मामला शांत हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को लिखित में शिकायत दी। पुलिस जांच में जुट गई है। आज महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, बीती रात कसुम्पटी चौक के साथ लगती मस्जिद के पास डंगा गिर गया। इसका मलबा साथ मकान के पास जा गिरा। डंगा ढहने के बाद साथ लगते घर से मीना नाम की महिला बाहर निकली तो वहां मौजूद विशेष समुदाय के नईम के साथ बहस हो गई। इस दौरान महिला ने विशेष समुदाय के व्यक्ति पर धक्का देने के आरोप लगाए हैं। धक्का देकर चोट पहुंचाने का आरोप पुलिस को दी शिकायत में मीना ने आरोप लगाया कि नईम ने उसे धक्का दिया। इससे चोट आई है। इसके बाद रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक बाजार में काफी लोग इकट्‌ठे हो गए थे और माहौल गरमा रहा था। पुलिस ने मामला शांत कराया और कानून के हिसाब से कार्रवाई का भरोसा दिया। दूसरे पक्ष ने गाली-गलौज के आरोप लगाए पीड़ित महिला की तरफ से उसके बेटे प्रतीक और दूसरे पक्ष से नईम ने पुलिस को शिकायत दी है। नईम ने गाली- गलौज करने के आरोप लगाए है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी: SHO SHO छोटा शिमला ममता ने बताया कि मस्जिद के पास डंगा गिरने से कुछ विवाद हुआ। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। महिला का आज मेडिकल करवाया जा रहा है। इसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। मस्जिद को अनसेफ डिक्लेयर किया कसुम्पटी मस्जिद का डंगा ढहने के बाद उस बिल्डिंग को भी अनसेफ (असुरक्षित) घोषित कर दिया गया है। इसे रात में ही खाली करवा दिया गया है। बारिश के कारण मस्जिद के आगे लगा डंगा ढह गया था। यहां देखे कसुम्पटी मस्जिद के पास रात में विवाद की PHOTOS…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *