भारतीय हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट्स के समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक अग्रणी मंच ‘शिल्पकारी’, अपने बहुप्रतीक्षित फेस्टिव एडिट 2025 का आयोजन करने जा रहा है। यह तीन दिवसीय एग्जीबिशन 24 सितंबर से 26 सितंबर तक जयपुर क्लब के बैंक्वेट हॉल में सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक आयोजित होगी। एग्जीबिशन का उद्घाटन 24 सितंबर को मुख्य अतिथि डायरेक्टर जनरल ऑफ इनकम टैक्स (इन्वेस्टिगेशन), राजस्थान, आईआरएस, रेणु अमिताभ द्वारा किया जाएगा। विशिष्ट अतिथियों में दिशा फाउंडेशन, चेयरमैन, माला खैतान, आईआईसीडी जयपुर की निदेशक, डॉ. तूलिका गुप्ता, जयपुर क्लब लिमिटेड के प्रेसिडेंट, अजीत सक्सेना और सोशल एंटरप्रेन्योर, सुधीर माथुर शामिल होंगे। इस अवसर पर मेडिटेशन एक्सपर्ट और यगन आचार्या, निर्मला सेवानी मंत्रोच्चारण से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेंगी। एग्जीबिशन में हैंडक्राफ्टेड साड़ियों, टेक्सटाइल, गारमेंट्स, यार्डेज, ज्वैलरी और हैंडीक्राफ्ट्स का एक क्यूरेटेड कलेक्शन पेश किया जाएगा। यह उन कारीगरों और डिजाइनरों के लिए एक मंच है, जो भारत की टेक्सटाइल लिगेसी को जीवित रखे हुए हैं। इस मंच के माध्यम से भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आए कारीगर और डिजाइनर अपने अनूठे उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। यह जानकारी शिल्पकारी की संस्थापक, शिल्पी भार्गव ने दी। शिल्पी ने आगे बताया कि इस एग्जीबिशन में हैंडक्राफ्टेड टेक्सटाइल और पारंपरिक एम्ब्रॉयडरी की एक समृद्ध और विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी। इसमें सूफ एम्ब्रॉयडरी, गमछा वीव एम्ब्रॉयडरी, इरानी एवं पर्शियन एम्ब्रॉयडरी, कांथा, बटिक,पटोला, भुजोड़ी, तंगालिया, शिबोरी, चिकनकारी, बनारसी साड़ियां, बिहार हैंडलूम, मधुबनी, सिंधी एम्ब्रॉयडरी, अजरख, बिहार और बंगाल हैंडलूम जैसी कई पारंपरिक कलाएं प्रमुख आकर्षण होंगी। इसके साथ ही हैंड पेंटेड सूट्स और साड़ियां, हैंडक्राफ्टेड ज्वैलरी, सिल्वर ज्वैलरी, आर्ट प्रोडक्ट्स और हैंडमेड सिरेमिक प्रोडक्ट्स आदि भी एग्जीबिशन का हिस्सा होंगे, जो भारतीय हस्तकला की विविधता और रचनात्मकता को बखूबी दर्शाएंगे। इंटरैक्टिव सत्र और कार्यशाला एग्जीबिशन के दौरान 24 और 25 सितंबर को, दोपहर 2 से 4 बजे तक, जयपुर क्लब में पारंपरिक भारतीय शिल्प पर केंद्रित इंटरएक्टिव सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में प्रतिभागियों को बाटिक, इको प्रिंट, हैंड पेंट और मधुबनी जैसी पारंपरिक कला शैलियों को करीब से जानने, समझने और अनुभव करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। वहीं, 25 सितंबर को सुबह 11.30 बजे से 12.30 बजे तक एक एक्सक्लूसिव इको प्रिंट वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। वर्कशॉप का संचालन एक जानी-मानी सोशल एंटरप्रेन्योर, टेक्सटाइल डिज़ाइनर और मुल्य क्रिएशन्स की संस्थापक, अलीशा मैंडोलिया द्वारा किया जाएगा। गौरतलब है कि इस वर्कशॉप को विशेष रूप से देहरादून के ‘मुल्य क्रिएशन्स’ द्वारा होस्ट किया गया है। इस वर्कशॉप का उद्देश्य पारंपरिक इको-फ्रेंडली तकनीकों को बढ़ावा देना और प्रतिभागियों को शिल्प की व्यावहारिक समझ प्रदान करना है। साड़ी ड्रेपिंग सेशन, लाईव म्यूजिक एवं डांडिया और गरबा प्रस्तुति विजिटर्स के लिए 24 सितंबर को एक विशेष लाइव म्यूजिक सेशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें कलाकार नरेंद्र चौधरी शाम 6:30 बजे से रात 8 बजे तक अपने संगीतमय प्रस्तुति से समां बांधेंगे। वहीं, 26 सितंबर को फोर्टी वुमन विंग के लिए एग्जीबिशन के दौरान दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक एक खास साड़ी ड्रेपिंग सेशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें H2O हेड टू टो यूनीसेक्स सैलून की फाउंडर, सारिका गोस्वामी साड़ी पहनने की कला सिखाएंगी। इसके अतिरिक्त, 25-26 सितंबर को जयपुर क्लब के बैंक्वेट हॉल में ही शाम 6.30 बजे से रात 8 बजे तक डांडिया और गरबा परफॉर्मेंस का भी आयोजन किया जाएगा। जिसकी कोरियोग्राफी निखिल ठाकुर द्वारा की गई है।


