शिवगंज में मनाया गुरु गोविंद सिंह प्रकाश पर्व:भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली, लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा शिवगंज की ओर से मंगलवार को सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व नगर में मनाया गया। इस अवसर पर पुराना राजमार्ग स्थित गुरुद्वारे से भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई, जो सुबह 11 बजे रवाना हुई। नगर कीर्तन पुलिस थाना, यादव मोहल्ला, सदर बाजार, तहसील रोड, अग्रसेन चौराहा, क्रांति चौराहा, जगन्नाथ महादेव मंदिर, पुरानी नगरपालिका, पुराना बस स्टैंड, मुख्य बाजार, गोल बिल्डिंग, गजानन मंदिर, आजाद चौक, अंबिका चौक, आखड़िया चौक, गोकुलवाड़ी, गौशाला, आर्य समाज चौराहा, केंद्रीय बस स्टैंड सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए देर शाम पुनः गुरुद्वारे पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने सिख समुदाय के लोगों का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए शरबत, शीतल जल एवं अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई। नगर कीर्तन में निशान-ए-खालसा गतका ग्रुप के सेवादारों ने साहसिक करतबों का प्रदर्शन किया। वहीं, पंजाबी फौजी बैंड पार्टी के सेवादारों ने बैंड-बाजों की धुन पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। एक नन्हे बालक द्वारा किया गया तलवारबाजी का प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। शहर के छावनी क्षेत्र में मुस्लिम समाज, जगन्नाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट, भारत विकास परिषद, माली समाज सहित विभिन्न संगठनों एवं नागरिकों ने नगर कीर्तन का स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *