शिवनाथ सरोवर दुर्ग में होगा महाशिवरात्रि का आयोजन

सिटी रिपोर्टर | दुर्ग निगम ने महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी शुरू कर दी है। आयोजन की रूपरेखा तय करने गुरुवार को सांस्कृतिक पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण समिति की प्रभारी हर्षिका संभव जैन की अध्यक्षता में बैठक रखी। समिति के सदस्यों ने 15 फरवरी को होने वाली महाशिवरात्रि, विभिन्न वार्षिक सांस्कृतिक आयोजनों तथा बजट प्रस्तावों पर विमर्श किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष महाशिवरात्रि का मुख्य आयोजन शिवनाथ सरोवर में किया जाएगा। आयोजन में विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों, झांकियों एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। साथ-साथ शहर के सभी वार्डों में मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए आवश्यक मरम्मत, रंग-रोगन, प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई को अभियान के रूप में किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। समिति सदस्यों ने यह स्पष्ट किया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ शहर की सुंदरता और विरासत संरक्षण भी प्राथमिकता में रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *