सोनहत | सोनहत ब्लॉक मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में महादेव सेवा समिति की ओर से 9 से 16 फरवरी तक सार्वजनिक श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह सोनहत में पहली बार आयोजित हो रही है और भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह के संरक्षण व मार्गदर्शन में संचालित की जा रही है। कथा की शुरुआत 9 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी और समापन 16 फरवरी को विशाल भंडारे के साथ होगा। कथावाचक के रूप में आचार्य विनयकांत त्रिपाठी वृंदावन धाम उपस्थित रहेंगे। कथा के सफल संचालन के लिए महादेव सेवा समिति ने बुधवार को बैठक आयोजित की।


