शिवपुरी के कोलारस में पुलिया से गिरी कार:रिवर्स करते समय हुआ हादसा, चार लोगों को आई मामूली चोट

शिवपुरी में शुक्रवार रात एक कार पुलिया के नीचे गिर गई। हादसे में कार में सवार चार लोगों को मामूली चोट आई हैं। साथ ही कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। हादसा कोलारस कस्बे के जगतपुर से खटीक मोहल्ला में स्थित गुंजारी नदी की पुलिया पर हुआ। यहां कार चालक हरी सिंह रातौर कार को बैक कर रहे थे, तभी कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में कार पलट गई और उसके चारों पहिए ऊपर की तरफ हो गए। कार में सवार चारों लोगों को मामूली चोट आईं हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पुलिया के दोनों किनारों पर न तो डिवाइडर लगे हैं और न ही पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था है। अंधेरे में राहगीरों को रास्ता साफ नजर नहीं आता, जिससे विशेषकर अनजान लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *