शिवपुरी पुलिस ने स्मैक तस्कर को पकड़ा:पुरानी शिवपुरी में फुटकर बेचता था, 7 लाख की स्मैक बरामद

शिवपुरी पुलिस ने बुधवार रात एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 7 लाख रुपए की स्मैक भी बरामद की है। वह पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में फुटकर स्मैक बेचता था। पुलिस से पूछताछ कर रही है। देहात थाना प्रभारी रत्नेश यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जवाहर कॉलोनी स्थित स्टेडियम से एक संदिग्ध को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के पास से 35 ग्राम स्मैक बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोहित चौहान पुत्र वीरेन्द्र सिंह चौहान (20) बताया। आरोपी काली माता मंदिर के पास का रहने वाला है। पुलिस ने रोहित चौहान से 7 लाख रुपए की 35 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से स्मैक के संबंध में पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *