शिवपुरी में एक दिन में दो वारदात:सुबह पुजारी पर जानलेवा हमला, शाम को ग्रामीण की लाश मिली; पुलिस की जांच जारी

शिवपुरी जिले के बेहरावदा गांव में शुक्रवार को हुई दो बड़ी घटनाओं ने पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह के समय मंदिर के पुजारी वीरेंद्र शर्मा (40) पर जानलेवा हमला किया गया, जिसके बाद शाम को एक ग्रामीण वीरेंद्र यादव (35) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। जानकारी के अनुसार, सुबह के समय गांव के कन्हैया यादव के परिवार ने पुजारी वीरेंद्र शर्मा को चाय पर बुलाया था। वहां किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद पुजारी पर हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल पुजारी को पहले शिवपुरी जिला अस्पताल ले जाया गया और फिर हालत नाजुक होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया। इसी दिन शाम को एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई। भैंस चराने गए गांव के वीरेंद्र यादव का शव गांव के बाहर मिला। वह देर रात तक घर नहीं लौटे, जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन की और उनका शव बरामद हुआ। कोलारस एसडीओपी विजय यादव ने बताया- दोनों घटनाओं की गहन जांच की जा रही है। पुजारी पर हमले के मामले में मुख्य संदिग्ध कन्हैया यादव की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि दोनों घटनाओं में आपसी संबंध हो सकता है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण माहौल है, पुलिस टीम मौके पर तैनात है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *