शिवपुरी में छत से गिरकर युवक की मौत:रात को छत पर घूम रहा था, अंधेरे में पहली मंजिल से नीचे गिरा

शिवपुरी के बांसखेड़ी गांव में शुक्रवार की रात छत से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग का मामला दर्ज कर आज शव का पोस्टमार्टम कराया है। बांसखेड़ी गांव की निवासी सोमा आदिवासी ने बताया कि घर के बाहर आग ताप रही थी। धनीराम आदिवासी रात में छत पर घूम रहा था। तभी वह अचानक पहले मंजिल की छत से नीचे गिर गया। आवाज सुनकर बाहर गए तो देखा कि धनीराम जमीन पर पड़ा हुआ था। संभवत: धनीराम अंधेरे के कारण छत से नीचे गिरा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *