शिवपुरी में झोपड़ी में लगी आग:एलसीडी, गर्म कपड़े, जरूरी दस्तावेज जले; घर में सो रहीं बुजुर्ग महिला की जान बची

शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र की करौंदी कॉलोनी में गुरुवार देर रात एक टपरिया में आग लग गई। इस घटना में टपरिया में रह रहे हैदर खान के परिवार का सारा सामान जलकर राख हो गया, लेकिन, उनकी 75 वर्षीय नानी नूर बनो समेत परिवार के पांच सदस्यों की जान बच गई। हैदर खान ने बताया कि, घटना रात करीब 12 बजे की है। जब चार अज्ञात लोगों ने टपरिया के छप्पर में आग लगाई। उस वक्त एक कमरे में उसकी बुजुर्ग नानी नूर बनो सो रही थीं। जबकि, दूसरे कमरे में हैदर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सो रहे थे। पड़ोसी की सतर्कता से परिवार को समय रहते सूचना मिल गई, जिससे सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। कॉलोनी वासियों ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक टपरिया में रखी एलसीडी, गर्म कपड़े, जरूरी दस्तावेज और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो चुका था। पीड़ित हैदर खान ने शुक्रवार सुबह 11 बजे फिजिकल थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *