शिवपुरी में डंपर गड्ढे में धंसा, जेसीबी से निकाला:ओवरलोडेड भूसे से बाइक पर गिरा लोडिंग वाहन, बाल-बाल बचा सवार

शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के पीरोठ गांव में शनिवार सुबह गिट्टी से भरा एक डंपर सड़क में बने गड्ढे में धंस गया। यह घटना उस समय हुई जब डंपर गांव की गलियों से गुजर रहा था। घंटों की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से डंपर को बाहर निकाला जा सका। गनीमत रही कि इस दौरान कोई ग्रामीण इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, गांव के रामकुमार यादव ने गिट्टी मंगवाई थी। डंपर जैसे ही गांव की गलियों में पहुंचा, सड़क पर पहले से बने शौचालय के गड्ढे में उसका अगला पहिया समा गया। डंपर को निकालने के लिए पहले उसमें भरी गिट्टी खाली कराई गई, जिसके बाद जेसीबी की सहायता से पहिया बाहर निकाला जा सका। क्षमता से दोगुना भूसा ले जा रहा था शिवपुरी शहर में शुक्रवार शाम एक अन्य घटना में, पोहरी चौराहा पर भूसे से ओवरलोड भरा एक तीन पहिया लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर एक बाइक पर पलट गया। इस हादसे में बाइक सवार बाल-बाल बच गया। बताया गया कि लोडिंग वाहन में क्षमता से लगभग दोगुना भूसा भरा हुआ था, जिसके कारण उसका संतुलन बिगड़ गया। समय रहते बाइक सवार के हट जाने से एक बड़ी घटना टल गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *