शिवपुरी में तीन घंटे की बारिश से जलमग्न हुईं सड़कें:न्यूनतम तापमान गिरकर 8 डिग्री पहुंचा, अब तेजी से बढ़ेगी ठंड

शिवपुरी में शनिवार की रात मौसम ने करवट बदली और लगभग तीन घंटे तक लगातार बारिश होती रही। शाम 5 बजे से शुरू हुई शीतलहर के बाद रात 10 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ, जो रात 1 बजे तक जारी रहा। इस दौरान शहर की अधिकांश सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं, बारिश के कारण रात का तापमान गिरकर 8 डिग्री तक पहुंच गया। रविवार की सुबह आसमान में छाए बादलों के कारण सर्दी का असर कम महसूस हुआ और कोहरा भी घना रहा, लेकिन फिर भी लोगों ने घरों से निकलना कम किया। अब तेजी से गिरेगा तापमान मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के कारण बनी है। आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। अगले एक सप्ताह के तापमान के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार से शनिवार तक न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच और अधिकतम तापमान 21 से 25.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान मौसम प्रणाली के गुजरने के बाद अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *