शिवपुरी में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज:अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी, धूप निकलने से लोगों को ठंड से मिली राहत

शिवपुरी में इन दिनों मौसम तेजी से करवट ले रहा है। दिन के समय धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है, लेकिन रात का पारा लगातार नीचे गिर रहा है। गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन के औसत तापमान से करीब 2 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन गुरुवार को इसमें 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले एक सप्ताह में दिन के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है, जबकि रात के तापमान में गिरावट जारी है। पिछले 4 दिन का न्यूनतम और अधिकतम तापमान- रात के तापमान में हो सकती है गिरावट मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में रात का तापमान 7 डिग्री तक गिर सकता है। हालांकि दिन का तापमान 26-27 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। शिवपुरी में लगातार बदल रहे इस मौसम का असर खासतौर पर बुजुर्ग और बच्चों पर पड़ रहा है। रात के समय गर्म कपड़े पहनें और घर से बाहर निकलने से बचें। सुबह और शाम के वक्त ठंडी हवा से बचने के लिए जैकेट और शॉल का इस्तेमाल करें। गर्म पेय पदार्थ जैसे अदरक की चाय, काढ़ा और सूप का सेवन करें। मौसम के इस बदलाव का असर किसानों पर भी पड़ रहा है। गेहूं और चने की फसलों को इस समय तापमान में गिरावट की जरूरत है, लेकिन दिन का तापमान बढ़ने से फसल पर हल्का असर हो सकता है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर रात का पारा और गिरता है तो फसलों की उपज बेहतर हो सकती है। शिवपुरी में फिलहाल ठंड का असर जारी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक रात के तापमान में गिरावट की संभावना जताई है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *