शिवपुरी में बैटरी चोरी करते रंगे हाथों पकड़ाया चोर:ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर पुलिस को सौंपा; भैंसों को चारा डाल रहे किसान ने दबोचा

शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपुरा में ग्रामीणों ने खेत से ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करते हुए एक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना 15 जनवरी (गुरुवार) की रात करीब 9 बजे की है। चोर ने भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर रस्सी से बांध दिया। सूचना मिलने पर तेंदुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। भैंसों को चारा डालते समय सुनी आहट ग्राम सोनपुरा निवासी मुकेश धाकड़ (37) ने बताया कि उनका छोटा भाई अतरसिंह धाकड़ खेत पर भैंसों को चारा खिला रहा था। इसी दौरान उसे पास खड़े ट्रैक्टर के पास से कुछ खटपट की आवाज सुनाई दी। अतरसिंह ने पास जाकर देखा, तो एक अज्ञात व्यक्ति ट्रैक्टर से बैटरी निकालने की कोशिश कर रहा था। भागने की कोशिश की तो रस्सी से बांधा अतरसिंह ने तुरंत चोर को दबोच लिया। शोर सुनकर पास ही मौजूद उनके चाचा सुखदेव धाकड़ भी आ गए। चोर ने भागने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ने मिलकर उसे काबू कर लिया और उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस आरोपी को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *