शिवपुरी में मोडिफाइड साइलेंसर और हूटर के खिलाफ कार्रवाई:40 बुलेट के साइलेंसर हटवाए, पहलवान लिखी लग्जरी कार का चालान काटा

शिवपुरी पुलिस ने मंगलवार देर शाम शहर की शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में कोतवाली, फिजिकल और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने माधव चौक, एबी रोड और कोर्ट रोड जैसे प्रमुख इलाकों में कार्रवाई की। 40 बाइकों के साइलेंसर हटाए पुलिस ने इस दौरान 40 से अधिक बुलेट बाइकों में लगे मोडिफाइड (पटाखा) साइलेंसर हटवाए। इन बाइकों के चालकों पर 500 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। यह कार्रवाई स्थानीय नागरिकों की शिकायतों के बाद शुरू की गई, जिनका कहना था कि इन साइलेंसर्स की तेज आवाज से शांति भंग हो रही थी। इस दौरान मुरैना से आई एक लग्जरी कार को भी पकड़ा, जिस पर ‘पहलवान’ लिखा हुआ था और उसमें अवैध हूटर लगे थे। इस कार के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती टीआई कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस ने हेलमेट न पहनने वाले, तीन सवारी बैठाने और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के भी चालान काटे। पुलिस का यह अभियान नागरिकों की सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया। आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई एएसपी संजीव मुले ने वाहन मालिकों को चेतावनी दी है कि वे अपनी गाड़ियों से अवैध हूटर और तेज आवाज वाले साइलेंसर तुरंत हटा लें। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यह अभियान शहर में कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *