शिवपुरी में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:परिवार से दूर अकेले रह रहा था, पत्नी झांसी में शिक्षिका; पुलिस ने जांच शुरू की

शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने गुरुवार देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शांति नगर स्थित बालाजी स्टोन फैक्ट्री के पास रहने वाले शैलेंद्र कुमार विद्यार्थी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया। शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार, शैलेंद्र कुमार के पिता सुखलाल आईटीबीपी में कार्यरत रहे हैं। उनका परिवार मूल रूप से झांसी का निवासी है, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद वे शिवपुरी में बस गए थे। पत्नी झांसी में रहती हैं शैलेंद्र की पत्नी झांसी में शिक्षिका हैं और अपने दो बच्चों के साथ वहीं रहती हैं। शैलेंद्र शिवपुरी में अकेले रह रहा था। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों तथा परिचितों से पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *