शिवम पाठक बने अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिला कोषाध्यक्ष:पदभार ग्रहण कर आभार जताया, कहा समाज और युवाओं की आवाज बनूंगा

जयपुर के प्रताप नगर में अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने युवा नेतृत्व को बढ़ावा देते हुए एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। शिवम पाठक को संगठन के जिला कोषाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) के पद पर नियुक्त किया गया है। बुधवार को उनके जन्मदिन के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में यह घोषणा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में करीब 150 वाहनों की भव्य रैली निकाली गई, जिसमें शिवम पाठक का जगह-जगह पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। रैली प्रताप नगर के सेक्टर-23 स्थित सीताराम हनुमान मंदिर तक गई, जहां पूजा-अर्चना के बाद समारोह स्थल सेक्टर-19 स्थित जयपुर किंग रेस्टोरेंट पहुंची। मुख्य अतिथि सांगानेर के एसीपी विनोद शर्मा ने शिवम को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पदभार ग्रहण करने के बाद शिवम ने कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जोशी के मार्गदर्शन में अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ेंगे और समाज की आवाज बनकर युवाओं की समस्याओं का समाधान करेंगे। महासंघ के सांगानेर विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जोशी के नेतृत्व में समाज और देश हित में कार्य कर रहा है। विजय शर्मा को सांगानेर विधानसभा का मंत्री बनाया गया। प्रमोद पाठक ने बताया- विजय शर्मा को कोर कमेटी सदस्य दिनेश पाराशर व जयपुर जिला अध्यक्ष अशोक व्यास की सहमति से सांगानेर विधानसभा का मंत्री (सचिव) नियुक्त किया गया है। अंत में प्रताप नगर थाने के नवागत SHO मनोज से महासंघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। उन्होंने शिवम पाठक को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री हेमंत अवस्थी ने किया। इस अवसर पर कोर कमेटी के मानद सदस्य दिनेश परासर, ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष गिरीश शर्मा, सांगानेर विधानसभा उपाध्यक्ष गोकलेश गौतम सहित कई अन्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *