शिवराज की मांग को 10 मिनट में हरी झंडी:मंच से बोले सीएम-विदिशा नगर निगम बनेगा; अमल हुआ तो प्रदेश का 17वां नगर निगम होगा

विदिशा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मांग को सीएम डॉ. मोहन यादव ने 10 मिनट में ही हरी झंडी दिखा दी। दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने मंच से विदिशा को नगर निगम बनाए जाने की मांग की थी। जिस पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विदिशा नगर निगम बनेगा। यहां अगला चुनाव नगर निगम का ही होगा। सीएम ने कहा कि विदिशा की जनसंख्या कम है, लेकिन आसपास के ग्रामीण इलाकों को भी इसमें जोड़ा जाए और विदिशा को नगर निगम बनाया जाए। सीएम की घोषणा पर अमल होता है तो विदिशा प्रदेश का 17वां नगर निगम होगा। दोनों नेता बुधवार को विदिशा की पुरानी कृषि उपज मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय प्रधानमंत्री आवास मेले के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। मंच पर ग्रामीण पंचायत विकास मंत्री प्रहलाद पटेल भी मौजूद थे। शिवराज सिंह चौहान ने मंच से ये तीन मांगें रखी कांग्रेस के जमाने में कभी इतने मकान नहीं बने: सीएम
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सभा को संबाेधित करते हुए कहा- कांग्रेस के जमाने में कभी इतने मकान नहीं बने। गरीब को मकान बनाना मुश्किल होता था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में गरीबों के मकान बन रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार से मध्य प्रदेश में लाखों लोगों को मकान मिल रहे हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8 लाख 21 हजार 190 प्रधानमंत्री आवास के निर्माण की स्वीकृति का पत्र मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सौंपा। गरीबों के नाम सर्वे सूची में आने में कोई दिक्कत नहीं होगी
शिवराज ने कहा कि अब गरीबों के नाम सर्वे सूची में आने में कोई दिक्कत नहीं होगी। सर्वे सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए वे खुद के मोबाइल से आधार कार्ड के माध्यम से लॉगिन कर सकेंगे। उन्हें खुद का फोटो खींचकर उसमें जानकारी भरना होगी, इसके बाद हितग्राही का नाम सर्वे सूची में शामिल हो जाएगा। शिवराज-मोहन ने करीब डेढ़ किमी लंबा रोड शो किया
कार्यक्रम से पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम डॉ. मोहन यादव ने करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा रोड शो किया। एसएटीआई से शुरू हुआ रोड शो अहमदपुर चौराहा, पितालमोल चौराहा, खरीफाटक ब्रिज से होता हुआ पुरानी कृषि उपज मंडी पहुंचा। जहां आमसभा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री का रोड शो दोपहर में 2 बजे से 2.45 बजे तक चला। डेढ़ किलोमीटर लंबे इस रोड शो दौरान 8 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *