कलंगपुर| महाशिवरात्रि पर जय जोगीमठ बाबा मंदिर में मेला लगेगा। यह मेला 15 फरवरी को जोगीमठ जन सेवा समिति लगाएगी। इस दिन आसपास के दर्जनों गांवों और दूर-दराज़ से भारी संख्या में श्रद्धालु मेला देखने और पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं। सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की कतारें मंदिर के प्रांगण में लगने लगती हैं और सभी भक्तजन मंदिर की परिक्रमा एवं पूजा अर्चना में जुट जाते हैं। मंदिर प्रांगण में समिति के सहयोग से आदिवासी समाज और अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। समिति के सदस्यों ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन सुबह 10 बजे से 2 बजे तक संत समागम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


