भीलवाड़ा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शिवराम ( जीपी )खटीक ने आज कार्यकर्ताओं के साथ रैली के रूप में कांग्रेस कार्यालय पहुंच, शहर अध्यक्ष के रूप में शपथ ली। इस दौरान पूर्व प्रधान और पीसीसी मेंबर नीरज गुर्जर, पूर्व मंत्री धीरज गुर्जर सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे। शहर में निकाली वाहन रैली तय कार्यक्रम से करीब 2 घंटे बाद नगर निगम के पीछे वॉलीबॉल ग्राउंड से वाहन रैली शुरू हुई।रैली की शुरुआत में शिवराम खटीक और कांग्रेस पूर्व प्रधान नीरज साइकिल पर सवार हुए ओर साईकिल चलाते हुए नजर आए। रैली नगर निगम से शहर के प्रमुख बालाजी मार्केट, गोल प्याऊ चौराहा होती हुई रेलवे स्टेशन पहुंची जहां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद रैली जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंच सभा में बदल गई। कांग्रेस कार्यालय में हुआ शपथ ग्रहण रैली का मार्ग में कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा और कोर्ट चौराहे वकीलों द्वारा स्वागत किया गया।शहर अध्यक्ष शिवराम को कांग्रेस के पूर्व मंत्री धीरज गुर्जर ने शपथ दिलवाई। इस दौरान नवनियुक्त शहर अध्यक्ष खटीक ने कहा कि वह कांग्रेस को बूथ लेवल तक मजबूत करेंगे और जल्द कार्यकारिणी का गठन कर युवाओं को कांग्रेस से जोड़ेंगे उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो संविधान बचाओ का नारा दिया है,उसे साकार करने में वे कोई कमी कसर नहीं छोड़ेंगे।


