शिवसेना ने बांग्लादेशी घुसपैठ की जांच की मांग की:मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

शाजापुर में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम नायब तहसीलदार नाहिद अंजुम को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से शिवसेना ने जिले और प्रदेश में कथित बांग्लादेशी घुसपैठ की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि जिले और प्रदेश में संदिग्ध व्यक्तियों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। शिवसेना ने आरोप लगाया है कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के कारण स्थानीय निवासियों के अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। संगठन ने मांग की है कि ऐसे व्यक्तियों की तुरंत पहचान कर गहन जांच की जाए और यदि वे अवैध रूप से रह रहे हैं, तो उन्हें देश से बाहर निकाला जाए। ज्ञापन में बांग्लादेश में हिंदू परिवारों के साथ हो रही घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की गई। शिवसेना ने इन घटनाओं को ‘अत्यंत दुखद और चिंताजनक’ बताया। संगठन ने केंद्र सरकार से संवाद स्थापित कर बांग्लादेश में रह रहे हिंदू परिवारों की सुरक्षा और सहायता के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय शिवसेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *