भास्कर न्यूज | बालोद शिवसेना छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर मंतर में शिवसैनिक कार्यकर्ताओं के साथ हिंदू राष्ट्र सहित दस सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। जहां शिवसेना शिंदे के बालोद जिलाध्यक्ष विजय पारख ने सभा को संबोधित करते हुए भारत सरकार से मांग की कि भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित करे, देश में सीएए नागरिकता संशोधन कानून 2019 लागू किया जाए, यूसीसी यूनिफार्म सिविल कोड कानून बनाकर समान नागरिक संहिता और एनआरसी के माध्यम से घुसपैठियों को देश से बाहर खदेड़ा जाए। शिवसेना संगठन के द्वारा छत्तीसगढ़ में रोहिंग्या मुसलमानों के घुसपैठ की आशंका जताते हुए राज्य सरकार को ज्ञापन दिया था जिस पर राज्य की विष्णु देव सरकार ने गंभीरता से लेते हुए प्रदेश में अनुचित तरीके से रह रहे रोहिंग्या आदि घुसपैठियों की पहचान कर हिरासत में लेना शुरू कर दिया है। इस दौरान बालोद जिले से प्रदेश सचिव शंकर चैनानी, डॉ संजीव कुमार आदि शिवसैनिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। बालोद. दिल्ली में हिंदू राष्ट्र के लिए धरना में शामिल शिवसैनिक।


