रांची यूनिवर्सिटी रांची के सामुदायिक रेडियो स्टेशन रेडियो खांची 90.4 एफएम के शो रूबरू में मैड्स कम्यूनिकेशन, नई दिल्ली की डायरेक्टर शिवानी पांडेय का साक्षात्कार आरजे वैभवी ने लिया। शिवानी फोटो जर्नलिस्ट, लेखिका व डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर भी हैं। साक्षात्कार में शिवानी ने फोटो जर्नलिज्म और डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकिंग की बारीकियों को बताया। कहा कि छात्रों को अपने पैशन के साथ-साथ हॉबी को भी फॉलो करना चाहिए, ताकि वह अपने जीवन में कुछ बेहतर कर सके। रेडियो खांची के डायरेक्टर डॉ. बीपी सिन्हा, प्रदीप मिश्रा मौजूद रहे।


