शिवालयों में सुबह 5 बजे से लगी भक्तों की भीड़:मंदिरों में शिवलिंग पर किया जलाभिषेक, रात्रि में भजन संध्या का होगा आयोजन

महाशिवरात्रि को लेकर शहर सहित जिले भर में सभी शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है। वहीं शहर के सिरे मंदिर के जालंधरनाथ महादेव मंदिर, जागनाथ महादेव मंदिर, सरूपरा महादेव मंदिर में 5 बजे से भगवान शिव के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी हुई है। सभी शिवालयों को रंग बिरंगे फूलों, फलों व लाइटों से सजाया गया है। सुबह करीब 5 बजे से भक्तों की शिवालयों में दर्शन व जलाभिषेक के लिए कतारे लगनी शुरू हो गई। इस दौरान सभी शिवालयों में भगवान शिव की महाआरती हुई। जिसके बाद शिवलिंग पर भक्तों के द्वारा दुध, दही और गंगाजल से अभिषेक किया। इस दौरान शिवालय हर-हर महादेव, ऊं नम:शिवाय के जयकारों से गूंज उठे। रात्रि में यहां होंगा भजन संध्या का आयोजन जालोर के सिरे मंदिर, जागनाथ महादेव मंदिर, सरूपरा महादेव मंदिर, लेटा मंठ में स्थित पिपलेश्वर महादेव, भैरूनाथ अखाड़ा, झरनेश्वर महादेव, गुप्तेश्वर महादेव, देवलिया महादेव, गौड़ीजी स्थित बैधनाथ महादेव व पानिया नाड़ा महादेव सहित विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ रही तथा रात्रि भजन संख्या का आयोजन किया जायेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *