शिवाला कैलाशपति मंदिर आउटसाइड हाल गेट पर शारदा संकीर्तन मंडल द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा परिसर देर रात तक भक्ति रस में डूबा रहा। भजन संध्या का शुभारंभ भगवान शिव की आरती से हुआ। इसके बाद मंडल के सदस्यों ने एक से बढ़कर एक शिव भजनों की प्रस्तुति दी। भोलेनाथ के जयकारे और हर हर महादेव के उद्घोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। उपस्थित श्रद्धालु झूमते नजर आए और तालियों की गड़गड़ाहट से संकीर्तन मंडली का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर रोमी चावला, लोकेश सहगल, संजय खन्ना, किरण खन्ना, अश्विनी शर्मा, अवनीत गुलाटी, गोबिंद और सुनील सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने वाला बताया।


