शिवाला बाग भाइयां मंदिर ट्रस्ट की ओर से प्रभातफेरी निकाली

भास्कर न्यूज | अमृतसर महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिवाला बाग भाइयां मंदिर ट्रस्ट की ओर से रविवार को सुबह 6 बजे से प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी से पहले मंदिर ट्रस्टियों और पंडितों ने मिलकर बाबा भोले नाथ की पूजा-अर्चना की। इसके बाद रंग बिरंगे फूलों से सजी पालकी में पंचमुखी शिवलिंग विराजमान किया। मंदिर से शुरू होकर प्रभातफेरी कृष्णा सक्वेयर, पवन नगर, कांगड़ा कॉॅलोनी समेत अलग-अलग इलाकों में पहुंची। मंदिर प्रधान जतिंदर अरोड़ा और महासचिव संजय अरोड़ा की अध्यक्षता में निकाली प्रभातफेरी दौरान कई शिव भक्त शामिल हुए। फेरी के आगे-आगे ढोल की थाप पर भक्तजन भजन गाते चल रहे थे। गणेश वंदना से शुरू किए संकीर्तन में ‘भोले दी बारात चढ़ी गज-बज के सारेयां ने भग पित्ती रज रज के’ समेत कई भजन गाए। इसी दौरान भक्तों की तरफ से बाबा भोले नाथ की आरती उतार कर उन्हें कई चीजों का भोग लगाया। जिसे प्रसाद के रूप में भक्तों में बांटा गया। इस मौके पर मंदिर ट्रस्टी बलदेव राज बग्गा, अश्वनी शर्मा समेत कई शिव भक्तों ने मिलकर बाबा जी का गुणगान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *