शिवाला बाग भाइयां मे डेढ़ घंटे चला रुद्राभिषेक

भास्कर न्यूज | अमृतसर प्राचीन शिवाला बाग भाइयां मंदिर में सुबह 8 से साढ़े 9 बजे बाबा भोले नाथ का रुद्राभिषेक किया गया। मंदिर ट्रस्टी जतिंदर अरोड़ा और महासचिव संजय अरोड़ा की अध्यक्षता में सारी संगत के सहयोग से किए जा रहे रुद्राभिषेक में कई शिव भक्त पहुंचे। इस मौके पर पंडितों ने लगातार शिव मंत्रोच्चारण किया। इसके बाद चांदी के पंचमुखी शिवलिंग पर कई तरल पद्रार्थ अर्पित किए। डेढ़ घंटे चले रुद्राभिषेक से पहले शिव भक्तों ने मंदिर में विराजमान शिवलिंग की पूजा की। उन्हें पंचामृत स्नान कराने के बाद शिव महिमा का गुणगान किया। पूजा के बाद सभी मंदिर ट्रस्टियों ने मिलकर चांदी के पंचमुखी शिवलिंग को सिर पर रखकर मंदिर में ले जाया गया। इस मौके पर कई शिव भक्त मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *