शिविर में आए 121 आवेदन, 42 फूड लाइसेंस मौके पर ही जारी

हनुमानगढ़| जिले में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था के तहत लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन के लिए गुरुवार को जंक्शन स्थित दुर्गा मंदिर धर्मशाला में शिविर लगाया गया। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि शिविर में कुल 121 खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन के आवेदन आए जिनमें से 42 आवेदनों को मौके पर ही फोस्कोस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन इन्द्राज कर रजिस्ट्रेशन किए। शेष आवेदनों की जांच एवं प्रक्रिया नियमानुसार की जा रही है। डॉ. शर्मा ने बताया कि शिविर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुदेश कुमार व रफीक मोहम्मद ने उपस्थित सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सामग्री की स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण, खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, साफ बर्तन एवं स्वच्छ कार्यस्थल बनाए रखने के निर्देश दिए। सीएमएचओ ने बताया कि 27 जनवरी को भादरा स्थित लुहारीवाली धर्मशाला एवं 30 जनवरी को पीलीबंगा के व्यापार मंडल भवन में भी खाद्य लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने अधिकाधिक खाद्य कारोबारियों से इन शिविरों का लाभ उठाने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *