हनुमानगढ़.| जंक्शन स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर सोमवार को भी जारी रहा। मुख्य अतिथि समादेष्टा गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र प्रियंका कड़वासरा व जिला प्रशासन के मानस अभियान प्रभारी वीरेंद्र छापोला थे। समादेष्टा प्रियंका कड़वासरा ने गृह रक्षा विभाग के बारे में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम का विद्यार्थी जीवन में महत्व को रेखांकित किया। मानस अभियान प्रभारी वीरेंद्र छोपाला के नेतृत्व में टीम सदस्यों साहिल, सुनील इंदौरा ने नशे के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। वीरेंद्र छापोला ने मोबाइल के दुष्प्रभाव बताया। प्राचार्य डॉ. मोहनलाल गोस्वामी व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राधा कुमारी ने अतिथियों का अभिनंदन किया। इस मौके पर सहायक आचार्य डॉ. गुरमुख, महा सिंह, रेखा चौधरी, डॉ. गजेंद्र वर्मा, कालीचरण, अमित कौशिक, नमीषा आदि मौजूद रहे।


