भास्कर न्यूज | हमीरपुर आयुर्वेद चिकित्सा विभाग द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन ग्राम भगोरा में किया गया। 1 फरवरी से शुरू शिविर का समापन 5 फरवरी को हुआ। योग शिविर का आयोजन मिडिल स्कूल के ग्राउंड में किया गया। पतंजलि योगपीठ से प्रशिक्षित योगाचार्य चैतन्य गुप्ता द्वारा सूर्य-नमस्कार,आसन, प्राणायाम व सूक्ष्म व्यायाम के साथ साथ आयुर्वेद जीवनचर्या, आहारचर्या के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में स्कूल के विद्यार्थियों के अलावा गांव के लोग भी शामिल हुए। प्रतिदिन योग करने के बाद काढ़ा, चना का भी वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. सोनम शुक्ला, पद्मलोचन सिदार, कमल गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।


