शिविर में जिले में 40032 लोगों की हुई जांच

बोकारो | जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत मातृ-शिशु का सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य जिले के लिए प्राथमिकता सूची में शामिल की गई है। ऐसे में महिलाओं में हिमोग्लोबिन की मात्रा कम है या अधिक इसकी जानकारी लेकर वैसी महिलाओं को संतुलित आहार देना अनिवार्य है। रविवार को जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में सघन हीमोग्लोबिन जांच शिविर आयोजित की गई। जरीडीह प्रखंड में 303 महिलाओं, चास प्रखंड में 580, नावाडीह प्रखंड में 380, चंदनकियारी में 321, बेरमो में 505, कसमार में 363, पेटरवार में 504, गोमिया में 322 एवं चास शहरी में 754 महिलाओं की हिमोग्लोबिन जांच की गई। शिविर का आयोजन सदर अस्पताल बोकारो, अनुमंडलीय अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *