घाटशिला| घाटशिला कॉलेज घाटशिला के इंग्लिश विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ नरेश कुमार को एबीएम कॉलेज जमशेदपुर का प्रिंसिपल इंचार्ज बनाया गया है। 8 दिसंबर को घाटशिला कॉलेज से रिलीव होकर 9 दिसंबर को एबीएम कॉलेज में योगदान दिया। जानकारी हो कि डॉ नरेश कुमार कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी विभाग में अध्यक्ष के रूप सेवा दे रहे थे। 1 दिसंबर को ही उन्होंने घाटशिला कॉलेज में योगदान दिया था। घाटशिला कॉलेज शिक्षक संघ ने डॉ नरेश कुमार को विदाई दी। अध्यक्ष डॉ दिलचंद राम ने उन्हें बेहतर जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। धालभूमगढ़| सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ में मंगलवार को (पीएमएसएमए) प्रधानमंत्री जननी सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर आयोजित कर कुल 151 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। शिविर में डॉ मणिमाला सेन तथा डॉ शिव शंकर मुर्मू ने गर्भवती महिलाओं की जांच कर सलाह दी।


