शिविर में 25 युवाओं ने किया रक्तदान

सीकर | फुले ब्रिगेड संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक सावित्री बाई फुले को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनकी याद में रक्तदान शिविर लगाया गया। फुले ब्रिगेड जिला अध्यक्ष सुनील घोराणा ने बताया कि एसके अस्पताल ब्लड बैंक में लगाए शिविर में 25 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। शहर संयोजक हेमंत सांखला और सुशील रेटा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश सैनी, संभाग प्रभारी नरेश, जिला प्रभारी रमेश, कोषाध्यक्ष विनोद, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश सैनी, मुकेश, राकेश कटारिया, मनोज पंवार, जगमाल, विनोद पापटवा सहित कई लोग मौजूद थे। सभी ने सावित्री बाई फुले को श्रद्धांजलि दी व उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *