महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रामसर के 10 स्काउट्स छात्र विद्यालय के स्काउट मास्टर जयराम व रेशमाराम के सानिध्य में राष्ट्र कथा शिविर में भाग लेने के लिए रवाना हुए। ये छात्र शिविर में बाड़मेर जिले का नेतृत्व करेंगे। श्री वैदिक मिशन ट्रस्ट की ओर से राजकोट गुजरात में 25वां राष्ट्र कथा शिविर आयोजित किया जा रहा है। 28 दिसंबर से 5 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस शिविर के लिए स्काउट दल को प्रधानाचार्य लिखमाराम चौधरी, अभे का पार पीईईओ नखताराम चौहान, व.शा. शिक्षक प्रेमाराम सोलंकी, यूनिट लीडर चिनेसर खान ने झंडी दिखाकर रवाना किया।


